Yarana - 4
Yarana अनिकेत प्रिया रूही और अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के बैक साइड पहुंचता है। उसके चेहरे से साफ साफ दिखाई दे रहा होता है कि वह कितना उदास है। रितिक की इस हरकत से। लेकिन फिर भी कुछ नहीं कह रहा होता है। उसके दोस्त नीरव को सीढ़ियों पर बिठाते हैं। प्रिया को उसकी हालत देखकर रोना आ जाता है। वह उसे बोलती है - हमें माफ कर दो नीरव। हमें बचाने में तुम्हारा यह हाल हो गया। रूही उसके पास जाती है और अपने दुपट्टे से उसके माथे का खून साफ करते हुए बोलती है। बहुत दर्द हो रहा होगा ना आपको भाई। यह सब मेरी वजह से हुआ है। मुझे यहां वापस आना ही नहीं चाहिए था। नहीं क्या सोच रही थी मैं तो यहां वापस आ गई में। मुझे लगा इतने सालों बाद सब कुछ ठीक हो गया होगा। मेरे यहां रहने से किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन कितनी गलत थी ना मैं। रितिक मेरी वजह से ही इतना गुस्सा कर रहा है। मुझे माफ कर दो। तब नीरज उसे बोलता है पागल है क्या। तू क्यों अपने आप को दोष दे रही है छोटी?? यह जो भी है इसमें तु अपने आप को ब्लेम करना बंद कर दें। तेरी कोई गलती नहीं है। वह रितिक तो पागल हो गया है जो बिना वजह तुझ पर गुस्सा करता रहता है। रूही ...