Yarana - 2

Yarana




लेकिन इससे पहले कि वो उसके पास पहुंच पाए अनिकेत दोनों के बीच में आ जाता है और ना में इशारा करता है। वह प्यार से उसके गले लगकर उसके जेब में से पर्स निकालता है। और उसमें से पैसे निकाल कर रूही को दे देता है और कहता है - तुम जाओ यहां से अपना काम करो। अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा। फिर वो रितिक को उसका पर्स वापस पकड़ाकर कहता है। कूल ब्रो कूल इतना गुस्सा लेकर कहां जाएगा तू। थोड़ा ठंडा कर ले अपने दिमाग को और वहां से जाने लगता है।

रितिक को उसकी बात सुनकर गुस्सा आ जाता है। वह गुस्से में अनिकेत के दोस्त को मारने लगता है। उसकी हरकत से अनिकेत के बाकी दोस्तों को गुस्सा आ जाता है और वह लोग उसे मारने के लिए आगे बढ़ने लगते हैं। पर अनिकेत उन्हें रोक लेता है। वो को रितिक को स्वीट स्माइल देते हैं और उसकी कलर ठीक करके वहां से जाने लगता है। प्रिया बस उसे इंप्रेस होकर जाते हुए देखती रहती है।

अगले दिन पूरा कॉलेज टेंशन में होता है और सारे रिजल्ट के लिए नोटिस बोर्ड पर लिस्ट चेक कर रहे होते हैं। इतने में वहां अनिकेत भी अपने दोस्तों के साथ आता है। ठीक उसी वक्त दूसरी तरफ से रितिक और उसके दोस्त भी वहां पहुंचते हैं। सारे स्टूडेंट को उन्हें एक साथ देखकर  टेंशन में आ जाते हैं की कही  कोई नया यीशु हो जाएगा। प्रिय और रूही वहां साइड में  घबराहट में कड़ी होती है। अनिकेत दोनों को देख कर स्माइल करता है और अपने दोस्तों के साथ रिजल्ट देखने लगता है। उसका दोस्त नीरव लिस्ट रीड कर रहा होता है। वह जैसे ही देखता है उसके मार्क कम आए हैं तो वह उदास हो जाता है और अनिकेत को बताता है। तब अनिकेत उसे समझाता है कोई बात नहीं। नेक्स्ट टाइम और मेहनत करना सब ठीक हो जाएगा ठीक है। और वह लोग वहां से जाने लगते हैं। पर रितिक के दोस्त अनिकेत को कंधे से धक्का मारते हैं ताकि वह उसे इरिटेट कर सके। लेकिन अनिकेत उसे इस्माइल देकर वहां से बिना लड़े चला जाता है। यह देख कर प्रिया के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। और वह सोचती है अनिकेत कितना स्वीट है जो रितिक और उसके दोस्तों की इतनी बदतमीजी करने पर भी चुप है।


Comments

Popular posts from this blog

Rishtey - 4

Yarana - 6

Yarana - 5