Rishtey - 4
Rishtey अगले दिन शिखा किचन से काम करके बाहर निकलती है और कमरे में इंटर करती है। वजह से ही कमरे की हालत देखती है चौक जाती है। सारा कमरा फैला हुआ होता है चादर, तकिया, खिलौने सब कुछ इधर-उधर पड़े होते हैं और बेड पर शिवम और आर्या दोनों एक दूसरे को गुदगुदी कर रहे होते हैं। वह गुस्से में उन्हें बोलती है - ये सब क्या हो रहा है?? यह क्या हाल बना दिया है तुम दोनों ने कमरे का?? उसकी इतनी गुस्से वाली आवाज सुनकर दोनों एकदम से शांत हो जाते हैं। शिखा शिवम को कहती है यह तो बच्ची है पर तुम भी देखो क्या हाल कर दिया और गुस्से में सामान उठाने लगती है। शिवम और आर्या एक दूसरे को देखते हैं आर्या अपने पापा को प्यार से बोलती है मम्मा तो नाराज हो गई। तब शिवम उसे इशारा करता है और फिर वह दोनों भाग कर शिखा को गुदगुदी करने लगते हैं और फिर वह सारे बेड पर गिर जाता है। थोड़ी देर बाद शिवम कार में बैठे हुए शिखा को जोर जोर से आवाज लगा रहा होता है। शिखा प्लीज जल्दी करो हमें लेट हो रहा है। पीछे से शिखा आवाज लगाती है आई शिवम और अपना पर्स लेकर आर्या का हाथ पकड़ते हुए बाहर आती है और कार में बैठकर वह सारे चले जाते हैं। शिव...