Rishtey - 4
Rishtey
अगले दिन शिखा किचन से काम करके बाहर निकलती है और कमरे में इंटर करती है। वजह से ही कमरे की हालत देखती है चौक जाती है। सारा कमरा फैला हुआ होता है चादर, तकिया, खिलौने सब कुछ इधर-उधर पड़े होते हैं और बेड पर शिवम और आर्या दोनों एक दूसरे को गुदगुदी कर रहे होते हैं। वह गुस्से में उन्हें बोलती है - ये सब क्या हो रहा है?? यह क्या हाल बना दिया है तुम दोनों ने कमरे का?? उसकी इतनी गुस्से वाली आवाज सुनकर दोनों एकदम से शांत हो जाते हैं। शिखा शिवम को कहती है यह तो बच्ची है पर तुम भी देखो क्या हाल कर दिया और गुस्से में सामान उठाने लगती है। शिवम और आर्या एक दूसरे को देखते हैं आर्या अपने पापा को प्यार से बोलती है मम्मा तो नाराज हो गई। तब शिवम उसे इशारा करता है और फिर वह दोनों भाग कर शिखा को गुदगुदी करने लगते हैं और फिर वह सारे बेड पर गिर जाता है।
थोड़ी देर बाद शिवम कार में बैठे हुए शिखा को जोर जोर से आवाज लगा रहा होता है। शिखा प्लीज जल्दी करो हमें लेट हो रहा है। पीछे से शिखा आवाज लगाती है आई शिवम और अपना पर्स लेकर आर्या का हाथ पकड़ते हुए बाहर आती है और कार में बैठकर वह सारे चले जाते हैं। शिवम उसे बोलता है देखना मां तुम्हें देखकर बिल्कुल चौक जाएंगी। कितनी खुशी होगी उन्हें तुम्हें मिलकर। कुछ देर बाद शिवम एक घर के बाहर अपनी गाड़ी रोकता है और तीनों खुशी खुशी गेट नॉक करते हैं। अंदर से शिवम की मां जैसे ही दरवाजा खोलती है उन्हें सामने शिखा दिखती है। वह उसे देखकर इमोशनल हो जाती है और उसे प्यार से गले लगाती हैं और फिर वह सारे अंदर चले जाते हैं।
शिवम की मां शिखा को अपने साथ सोफे पर बिठाकर प्यार से बोलती है - भगवान का लाख-लाख शुक्र है जो उन्होंने तुम्हें वापस भेज दिया वरना हम तो समझे थे कि तुम कभी वापस नहीं आओगी। तब शिवम बोलता है अब बस भी करो मां वह आ गई है ना वापस हमारे पास। तुम उसे खुश करने की वजह दुखी कर रही हो। तब वह उसे बोलती है तुम नहीं समझोगे एक मां के दिल को कि मुझे शिखा को देखकर कितनी खुशी मिल रही है। शिखा उनकी बात सुनकर उन्हें प्यार से गले लगा लेती है।
awesome work and skills they got !
ReplyDelete