Yarana - 6
Yarana
जब मालिनी रूही की ड्रेसिंग कर रही होती है आलोक रितिक के पास जाकर गुस्से में पूछता है। यह सब कैसे हुआ?? इस बार किस से लड़ाई करके आए हो। तब अनिकेत बोलता है बड़े बाबा हमने कुछ नहीं किया। वह तो हम लेकिन रितिक उसे रोककर बोलता है - पापा मुझे ना साइकिल चलाने का मन कर रहा था इसलिए हम गार्डन गए थे। फिर रूही मेरे पीछे बैठने की जिद करने लगी तो मैंने उसे बिठा लिया। लेकिन फिर मेरा बैलेंस बिगड़ गया और मैंने उसे गिरा दिया। आलोक उसे गुस्से में बोलता है गिरा दिया। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकते हो तुम। अगर उसे कुछ हो जाता तो।जन्ते हो ना कितनी जल्दी दर जाती है वो और देखो कितनी ज्यादा चोट लगी है उसे। यू नो व्हाट? आज से अगले 1 हफ्ते तक तुम इस घर से बाहर नहीं निकलोगे समझे ।अब जाओ चुपचाप अपने कमरे में जाकर अपना होलीडेज होमवर्क करो। रितिक चुपचाप वहां से चला जाता है।
Flashback End
निरव सब से बोलता है। रितिक कितना डर गया था ना उस दिन तुम्हारी चोट देख कर। एक आंसू नहीं देख सकता था वह हमारी रूही की आंखों में। तब प्रिया पूछती है - फिर ऐसा क्या हुआ जो वह इतना बदल गया?? क्यों नाराज है वह तुम सबसे इतना?? फिर रूही की तरफ मुड़कर पूछती है और ऐसा क्यों बिहेव कर रहा है वह तुम्हारे साथ?? अगर वह प्यार करता है तुमसे तो दिखाता क्यों नहीं?? उसकी हरकतों से तो यह साफ दिखाई दे रहा है कि वह तुमसे नफरत करता है। ऐसा भी क्या हो गया जो उसका प्यार नफरत में बदल गया??
तब रूही बोलती है उस दिन सब बदल गया। काश मैं उस दिन वहां जाने की जिद नहीं करती। काश मैंने सब की बात मान ली होती तो आज हमें यह दिन नहीं देखना होता। फिर सब को देखकर बोलती है। मेरी वजह से रितिक आप सब के साथ भी इस तरीके का व्यवहार कर रहा है।
Flashback
उस दिन रूही का बर्थडे था और वह घर में सबसे छोटी थी इसलिए सब उसे बहुत प्यार करते थे। उस वक्त दिव्या भी वहां आई हुई थी हॉस्टल से। क्योंकि रूबी ने जिद की थी। जब तक दिव्या दी नहीं आएगी वह अपना बर्थडे नहीं बनाएगी। तो बस उसकी जिद पूरी करने के लिए दिव्या आ गई और उन सब ने रूही की जिद को मानकर मेले में जाने का फैसला लिया।
Comments
Post a Comment