Yarana - 5

Yarana



तब नीरव बोलता है रितिक हमारा बचपन का दोस्त है और जितना गुस्सा हो आज हम सब पर करता है एक वक्त था वह हम से उतना ही प्यार करता था। बचपन में बहुत ज्यादा शांत था वह। हम सब में सबसे अच्छा था। जितनी नफरत आज दिखा रहा है ना वह सब एक दिखावा है। असलियत में तो नाराज है वह और रूही तो उसकी जिंदगी है। जीतना प्यार वो रूही से करता है उतना वह शायद अपनी मां से भी नहीं करता। हम सब में जान बसती है उसकी। मुझे आज भी याद है वह कैसे हमारे लिए हमेशा बड़े पापा की डांट सुनता था।


Flashback


नीरव रूही और अनिकेत तीनों गार्डन में खेल रहे होते हैं तभी वहां पर पास के कुछ बड़े बच्चे आ जाते हैं और कहते हैं देखो बच्चों जाओ जाकर अपने घर जाकर खेलो। यहां हम लोग फुटबॉल खेलेंगे यह तुम लोगों के लिए जगह नहीं है। तब अनिकेत उन्हें बोलता है - देखिए भैया यहां हम लोग पहले आए तो हम ही खेलेंगे आप जाकर कहीं और खेलो। लेकिन उनमें से एक लड़का उसे धक्का दे देता है और फिर वह सब आपस में लड़ने लगते हैं। इन सब में बिचारी रूही को चोट लग जाती है और वह रोने लगती है।


इतने में वहां रितिका आ जाता है और रूही को रोते हुए देख भागकर उनके पास जाता है और बोलता है - कितनी बार कहा तुम लोगों को बिना वजह मत लड़ा करो सबसे। देखो कितनी चोट लग गई है रोही को। और बोलता है - चलो सब घर तब नीरव बोलता है नहीं मैं नहीं जाऊंगा डांट पड़ेगी। तब रितिक बोलता है यह सब करने से पहले तो नहीं सोचा तुमने और अब डर रहे हो और फिर उन्हें चिल्लाकर बोलता है चलो चुपचाप।


फिर वह सब घर जाते हैं। [उन सब का घर एक ही है उनके पापा फ्रेंड्स थे तो सब साथ ही रहते थे] वह जैसे ही अंदर जाते हैं सामने रितिक के पापा न्यूज़ पेपर पढ़ रहे होते हैं। वह उन सभी के पेरेंट्स में सबसे गुस्से वाले हैं उन्हें देखकर निरव भागकर अनिकेत के पीछे छुप जाता है और रूही चुपचाप डर के मारे रितिक का हाथ जोर से पकड़ लेती हैं।


जब आलोक [ऋतिक के पापा] का को आसपास हलचल होने की आवाज आती है तो वह न्यूज़पेपर हटाकर सामने देखते हैं। उनकी नजर जैसे ही रोती हुई रूही पर जाती है उसे बहुत गुस्सा आ जाता है और वह चिल्लाता हैं - यह सब क्या हो रहा है?? क्या हाल बना रखा है तुम लोगों ने अपना?? फिर से लड़ाई कर कर आए हो क्या तुम लोग?? और रूही बेटा क्या हो गया तुम्हें?? देखो कितनी चोट आई है इधर आओ मेरे पास और उसे सोफे पर बिठाकर उसकी चोट पर फूंक मारता हैं। फिर वो आवाज लगाता है। मालिनी-मालिनी इधर आओ जरा फर्स्ट एड लेकर। देखो रूबी को कितनी चोट लगी है। मालिनी भागकर उन सब के पास आती है और जूही की चोट साफ करने लगती है।


Comments

  1. Marvel involves lots of casts in which audience do not adore a single hero anymore. while I love the drama in any genre.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Rishtey - 4

Yarana - 6