Yarana - 1
Yarana
Charector - Main Lead - Aniket
2nd Lead - Ritik
2nd Lead - Ritik
Heroine - Priya
2nd Heroine - Ruhi
2nd Heroine - Ruhi
अनिकेत और उसके दोस्त कार से कॉलेज में एंट्री करते हैं और अपनी कार पार्क करके क्लास की तरफ जा रहे होते हैं। तभी उनकी नजर कैंटीन में जाती है जहां पर कुछ लोग एक लड़की को परेशान कर रहे होते हैं। वो जैसे ही उनके पास पहुंचते हैं तो देखते हैं कि वह लड़की कोई और नहीं रूही है। जो कॉलेज में पढ़ने के साथ-साथ कैंटीन में पार्ट टाइम नौकरी करती है ताकि अपनी फीस भर सके।
उसकी हालत देख कर उन्हें बुरा लगता है। रूही रितिक और उसके दोस्तों से पैसे मांग रही होती है ब्रेकफास्ट के। पर वह लोग उसे पैसे देने से मना कर देते हैं और उसे डरा कर चाय लाने के लिए बोलते हैं। वह भाग कर डर के मारे लेने चली जाते हैं। 5 मिनट बाद जब वह उन लोगों के लिए चाय लती है तो वह लोग एक घूंट पीकर सारी चाय जमीन पर फेंक देते हैं और रूही पर हंसने लगते हैं।
रूही उनके आगे हाथ जोड़ती है और कहती है। देखिए आप प्लीज यह सब मत कीजिए और मुझे पैसे दे दीजिए। वरना मुझे दिक्कत हो जाएगी और रोने लगती है। उसकी बात सुनकर प्रिया और वहां मौजूद सभी लोगों को बुरा लगता है। प्रिया उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़ती है पर उसकी सहेली उसे रोकती है और कहती है - देखो प्रिया तुम इन सब में मत पढ़ो। लेकिन प्रिया नहीं सुनती और रूही के पास जाकर उसके कंधे पर हाथ रख कर उसे कहती है - रूही तुम क्यों इन लोगों के सामने हाथ जोड़ रही हो। यह लोग कोई एहसान ही कर रहे हैं तुम पर। और रितिक को कहती है - देखो रितिक चुपचाप उसे उसके पैसे दे दो। तब रितिक उसे बोलता है - अगर नहीं दिए तो क्या करोगी ?? शिकायत करोगी मेरी प्रिंसी से तो जाओ जाकर कर दो। यह कॉलेज भी मेरा है और यहां की हर चीज भी मेरी है। मैं जो चाहो वह कर सकता हूं समझी तुम और उसकी तरफ गुस्से में बढ़ने लगता है।
Comments
Post a Comment