Yarana - 4

Yarana



अनिकेत प्रिया रूही और अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के बैक साइड पहुंचता है। उसके चेहरे से साफ साफ दिखाई दे रहा होता है कि वह कितना उदास है। रितिक की इस हरकत से। लेकिन फिर भी कुछ नहीं कह रहा होता है। उसके दोस्त नीरव को सीढ़ियों पर बिठाते हैं। प्रिया को उसकी हालत देखकर रोना आ जाता है। वह उसे बोलती है - हमें माफ कर दो नीरव। हमें बचाने में तुम्हारा यह हाल हो गया। रूही उसके पास जाती है और अपने दुपट्टे से उसके माथे का खून साफ करते हुए बोलती है। बहुत दर्द हो रहा होगा ना आपको भाई। यह सब मेरी वजह से हुआ है। मुझे यहां वापस आना ही नहीं चाहिए था। नहीं क्या सोच रही थी मैं तो यहां वापस आ गई में। मुझे लगा इतने सालों बाद सब कुछ ठीक हो गया होगा। मेरे यहां रहने से किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन कितनी गलत थी ना मैं। रितिक मेरी वजह से ही इतना गुस्सा कर रहा है। मुझे माफ कर दो। तब नीरज उसे बोलता है पागल है क्या। तू क्यों अपने आप को दोष दे रही है छोटी?? यह जो भी है इसमें तु अपने आप को ब्लेम करना बंद कर दें। तेरी कोई गलती नहीं है। वह रितिक तो पागल हो गया है जो बिना वजह तुझ पर गुस्सा करता रहता है।

रूही ना में इसरा करते हुए बोलती है। आप अच्छी तरह जानते हैं भाई वो बिना वजह नाराज नहीं होते। मैंने ही कारण दिया है उन्हें नाराज होने का। कास उस दिन जो भी हुआ उसे में बदल सकती। काश उस दिन दिव्या दी की जगह मैं मर गई होती। उसकी बात सुनकर अनिकेत को गुस्सा आ जाता है। वो जोर से चिल्लाता है रूही और उसका हाथ उठ जाता है। लेकिन वह रूही को डरते हुए देख कर रुक जाता है। नीरव उसे बोलता है। भाई क्या कर रहा है?? बच्ची है वो। तब अनिकेत उसे बोलता है। तो क्यों कर रही है इस तरह की बातें?? फिर रूही के कंधे पर हाथ रखकर उसे बोलता है। आज बोल दिया है लेकिन मैंने अगर दोबारा तेरे मुंह से ऐसी बात सुनी तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा समझी। फिर रूही उसे गले लगा कर रोने लगती है। अनिकेत उसे प्यार से समझाता है देख रोना बंद कर। तेरा भाई है अभी जिंदा। मैं सब ठीक कर दूंगा। तू परेशान मत हो। अब रितिक तेरे साथ और बुरा नहीं कर पाएगा। भरोसा है ना मुझ पर।

प्रिया को उन सब की बातें सुनकर कन्फ्यूजन होती है। वह बस उन सबको कंफ्यूज हो कर देखती रहती है। और पूछती है मुझे समझ में नहीं आ रहा। यह तुम सब क्या बातें कर रहे हो?? रितिक तुम सबके साथ इतना बुरा करता है फिर भी तुम उसे बर्दाश्त कर रहे हो। कुछ कर क्यों नहीं रहे हो तुम??

तब नीरव उसे बोलता है। तुम जानती ही कितना हो हमारे रितिक को। तुम जितना सोचती हो ना उतना बुरा नहीं है हमारा रितिक। उसकी बात सुनकर प्रिया पूछती है। तुम्हारा रितिक?? तुम लोग पहले से जानते हो क्या उससे?? और अगर वह बुरा नहीं है तो यह सब क्यों कर रहा है तुम लोगों के साथ ?? और रूही तुम इन सब के लिए अपने आप को क्यों दोष दे रही हो।


Comments

Popular posts from this blog

Rishtey - 4

Yarana - 6

Yarana - 5