Aaisha... Introduction

Aaisha...



Writer: Monika Sharma
- Introduction - 



Aaisha



यह कहानी है आयशा की जो अपनी छोटी सी दुनिया में अपनी अम्मी और अब्बू के साथ खुशी-खुशी रह रही है। जिसे अपने बचपन की कोई याद नहीं होती है। जिसे यह तो पता है कि उसका एक भाई था लेकिन वह कैसा था और उसे क्या हुआ उसे नहीं पता। उसकी पूरी दुनिया सिर्फ उसके अम्मी और अब्बू के आस पास ही रहती है। उनके अलावा उसका कोई नहीं। वह उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं और उसे पूरा यकीन है कि उसके अम्मी अब्बू उसके साथ कभी गलत नहीं कर सकते।


लेकिन धीरे धीरे सब कुछ बदल जायेगा। एक दिन उसकी जिंदगी में कुछ ऐसे लोगों की दस्तक होगी जिससे उसकी पूरी जिंदगी ही बदल जाएगी। जिनके बारे में वह तो कुछ नहीं जानती पर उन लोगों को उसके बारे में सब कुछ पता है। जिन्हे उसने कभी नहीं देखा पर वह लोग उसे बरसों से जानते हैं।

अब देखना यह है कि क्या होगा जब उसे अपने अतीत का एक ऐसा राज का चलेगा जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देगा। क्या होगा जब उसे पता चलेगा जिसे वह अपना सब कुछ समझने लगेगी है उसी इंसान में उसे वह घाव दिया है जिसे वह चाह कर भी कभी नहीं भर पाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

Rishtey - 4

Yarana - 6

Yarana - 5