A Blind Boy - 3
A Blind Boy
कुछ दिन बाद आरूष गार्डन में आराम से ट्रैक पर चल रहा होता है। तभी सामने से एक लड़का साइकिल लेकर आता है यह सोच कर कि वह आयुष को गिर आएगा। लेकिन जैसे ही वह उसके पास पहुंचता है आरूष थोड़ा साइड हटकर उसी को गिरा देता है। वह लड़का शौक हो कर आरुष को देखने लगता है। तभी वहां पर सामने से निशा स्टिक के सहारे चलते हुए आती है ।आरुष उसको इस हालत में देख कर चौक जाता है और पूछता है। निशा यह क्या है?? क्या हुआ तुम्हें?? तुम इस तरह स्टिक का सहारा लेकर चल क्यों रही हो?? क्या तुम्हें दिखाई नहीं दे रहा?? तब निशा उसे टच करती है और कुछ बोलने ही वाली होती है लेकिन आरूष पीछे हट जाता है नहीं यह नहीं हो सकता और वहां से भाग कर चला जाता है। पीछे से निशा उसे आवाज लगाती रहती है लेकिन वह नहीं सुनता।
थोड़ी देर बाद आरूष अपने कमरे में कांच के सामने खड़ा होकर अलग-अलग कलर की शर्ट ट्राई कर रहा होता है। तब वहां पर उसका छोटा भाई आरव आ जाता है और पूछता है भाई आप क्या निशा से मिले?? पता नहीं क्या हो गया है उसे?? इतने दिनों से वह घर भी नहीं आई। तब आरुष से बोलता है नहीं यार निशा बहुत बोरिंग है लेकिन जैसे ही उसकी नजर सामने दरवाजे पर जाती है वहां पर निशा खड़ी होती है। उसकी बात सुनकर निशा को बुरा लगता है और वह वहां से चली जाती है।
आरुष को इस बात का थोड़ा सा भी फर्क नहीं पड़ता कि उसने निशा से इस तरीके का व्यवहार किया है। वह मस्त होकर अपने आपको आईने में देखता रहता है और अपने बाल बनाता है। आरव को अपने भाई की इस हरकत से बहुत बुरा लगता है। वह उसे बोलता है यह आपने ठीक नहीं किया भैया ।आपको निशा के साथ इस तरीके का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। आपको याद है ना जब आप देख नहीं सकते थे तो सिर्फ एक निशा ही थी जिसने आपको अपना दोस्त माना। आप को कभी अकेला नहीं छोड़ा। आपके साथ कभी ऐसा बर्ताव नहीं किया कि आपने कोई कमी है। लेकिन आज जब निशा उसी हालात में है तो आप उसके साथ इस तरह का बर्ताव क्यों कर रहे हो?? और फिर वह वहां पर चला जाता है।
good
ReplyDelete