Rishtey - 2
Rishtey
शिवम खुशी-खुशी कार चला रहा होता है। देखना जब आर्या तुम्हें देखेगी तो कितनी खुश हो जाएगी। हर वक्त बस तुम्हारी ही बातें करती रहती है। कितना मिस किया है उसने तुम्हें। हम सब में सिर्फ वही थी जिसे पूरा यकीन था कि तुम जरूर वापस आओगी। और मम्मा उनकी तो जान बसती है तुममे। जब से तुम गई हो हालत खराब कर ली है उन्होंने अपनी। हमेशा तुम्हें याद करके रोती रहती है। कितनी बार कहा मैंने उनसे की हमारे साथ आकर रहो लेकिन वह मानती ही नहीं थी। शिखा उसकी बातें इमोशनल होकर सुनती रहती है और बोलती है - कितना परेशान कर दिया ना मैंने तुम लोगों को। काश मैं उस दिन गई नहीं होती तो यह सब नहीं होता। तब शिवम उसे बोलता है ऐसा मत बोलो। उस वक्त तुम्हारी सहेली को तुम्हारी जरूरत थी और जरूरत में अगर अपने ही नहीं साथ देंगे तो और कौन देता। वैसे यह तो मैंने पूछा ही नहीं उसका भी तो एक्सीडेंट हुआ था। ठीक तो है ना वह?? तब शिखा उससे उदास होकर बताती है। नहीं शिवम उस एक्सीडेंट में मैं तो बच गई लेकिन वह नहीं बच पाई। तब शिवम उसके हाथ पर हाथ रख कर बोलता है तुम चिंता मत करो सब ठीक हो जाएगा।
थोड़ी देर बाद वो दोनों घर के बाहर खड़े होते हैं। शिवम शिखा के कंधे पर हाथ रखकर उसे बोलता है - घबराओ मत और फिर दरवाजा नॉक करता है। इधर अंदर सनाया आर्या को खिला रही होती है। इतने में गेट नॉक होने की आवाज होती है। वह बोलती है जरूर शिवम आ गया है। आर्या बेटा तुम कहीं मत जाना मैं अभी आई। और एक्साइटेड होकर गेट खोलतीं है। तब उसे शिवम के साथ शिखा दिखाई देती है वह उसे देख कर चौक जाते हैं - शिखा। और फिर उसे गले लगाकर बोलती है। मैं बहुत खुश हूं कि तुम मिल गई। पता है कितना अकेले हो गए थे शिवम और आर्या तुम्हारे बिना। फिर वह शिवम को बोलती है। तुम शिखा को अंदर ले जाओ मैं पानी लाती हूं और वहां से चली जाती है। शिखा अपने उसे जाते हुए शिवम् को पूछती है। ये सनाया यह क्या कर रही है??
शिवम शिखा को कमरे में लाकर बेड पर बीठाता है। वो जब सनाया को तुम्हारे बारे में पता चला वो यह आ गई। जब से तुम गई हो सनाया ने ही आर्या को संभाला है। फिर उसे बोलता है - आई लव यू शिखा और उसके फोरहेड पर किस करते हुए उसे गले लगा लेता है। बाहर से यह सब सनाया देख रही होती है। उसे शिवम के लिए काफी खुशी होती है। वह इस्माइल करते हुए गेट नॉक करती है और अंदर जाकर शिखा को पानी देती है। कैसी हो तुम?? और इतने दिन कहां थी?? शिखा उसे कुछ बोलती इससे पहले वहां पर आर्या भागते हुए आ जाती हैं। मम्मा मम्मा और शिखा को गले लगाती है। शिखा इतने दिनों बाद अपनी बेटी को देखकर इमोशनल हो जाती है और उसके आंखों से आंसू बहने लगते हैं। वह भी प्यार से उसे गले लगा लेती है।
आर्या शिखा के गोद में बैठ जाती है और उसे बोलती है - आप इतने दिन से कहां थी मम्मा। मैंने आपको कितना मिस किया। अब मैं आपको कहीं नहीं जाने दूंगी। तब शिवम उसके सिर पर हाथ रख कर बोलता है। हां बेटा अब आपकी मम्मा कहीं नहीं जाएगी और शिखा को देखकर स्माइल करता है।
Comments
Post a Comment