Rishtey - 1

Rishtey




शिवम मार्केट में सब्जी खरीद रहा होता है। तभी उसे याद आता है कि घर में चीनी नहीं है और फिर वह एक दुकान पर जाकर चीनी मांगता है। जब तक दुकानदार चीनी निकालता है वह इधर उधर देख रहा होता है। अचानक उसकी नजर कहीं पर पड़ती है। वह चौक जाता है और उसके हाथ से सब्जी गिर जाती है। वह बोलता है - शिखा और उसके पास जाने लगता है। इधर शिखा मायूस होकर रोड पर चल रही होती है। उसे समझ में नहीं आ रहा होता है कि वह कहां जाए। चलते चलते वह एक गार्डन में जाकर उदास होकर बैठ जाती है।


इधर शिवम उसे चारों तरफ देखते हुए ढूंढ रहा होता है। तभी उसकी नजर गार्डन में पढ़ती है। जहा पर कोने में शिखा बैठी होती है। वह उसके पास जाता है और बोलता है -शिखा। वो शिवम की आवाज सुनकर शिखा रोते हुए ऊपर देखती है। शिवम और उसे गले लगा लेती है। मैं तुम्हें कब से ढूंढ रही थी। मुझे समझ में नहीं आ रहा था क्या करूं?? शिवम उसे प्यार से चुप कराता है और उसके पास बैठ जाता है। वह अपने हाथ में उसका हाथ लेकर बोलता है - कहां थी तुम शिखा। मुझे लगा था कि मैंने तुम्हें खो दिया। कहां-कहां नहीं ढूंढा तुम्हें मैंने। जिस बस में मैंने तुम्हें बताया था वह ब्लास्ट हो गई थी। हम सबको लगा तुम हमें हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई। अगर तुम ठीक थी तो इतने दिन से कहां थी। तुम घर वापस क्यों नहीं आई??


तब शिखा उससे बोलती है। मैं चाह कर भी तुम्हारे पास नहीं आ सकती थी। जिस बस में तुमने मुझे बिठाया था उसमें इतनी ज्यादा भीड़ थी कि मैं और मेरी सहेली नेक्स्ट चौराहे पर ही उतर गए। उसके बाद हम दोनों ने एक कार में लिफ्ट ले ली। पर कुछ दूर जाकर उस कार का एक्सीडेंट हो गया। मैं काफी दिनों तक हॉस्पिटल में बेहोश थी। जब मुझे होश आया। मैंने तुम्हें कॉल किया। लेकिन तुम्हारा फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। फिर मैं हमारे घर गई पर वहां पर भी ताला लगा हुआ था। मैंने कितने लोगों से पूछा तुम्हारे बारे में। कहां-कहां नहीं ढूंढा मैंने तुम्हें। पर तुम मुझे कहीं नहीं मिले और रोने लगती है।


शिवम उसे गले लगा कर बोलता है - एम सो सॉरी। मेरी वजह से तुम्हें कितना परेशान होना पड़ा। कितना कुछ सहा तुमने इतने दिनों में। पर मैं भी क्या करता?? जब मुझे लगा कि तुम अब कभी वापस नहीं आओगी। तो टूट गया था में और आर्या को भी संभाल पाना मुश्किल हो गया था मेरे लिए। दम घुटने लगा था मेरा उस घर में। इसलिए मैंने वह घर छोड़ दिया। लेकिन तुम चिंता मत करो। अब मैं तुम्हें कभी अकेला नहीं छोडूंगा। फिर उसके कंधे पर हाथ रख कर उसे अपने साथ गाड़ी तक ले जाता है।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Rishtey - 4

Yarana - 6

Yarana - 5